ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

बिहार में कोरोना के डर से अंडरग्राउंड हुए शराब तस्कर, होम डिलीवरी भी हुई बंद

बिहार में कोरोना के डर से अंडरग्राउंड हुए शराब तस्कर, होम डिलीवरी भी हुई बंद

27-Apr-2021 09:58 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का डर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि शराब तस्कर भी अब अंडरग्राउंड हो गए हैं. मार्च में जहां 3.70 लाख लीटर से भी अधिक शराब पकड़ी गई थी वहीं, अप्रैल में पहले पखवारे तक उत्पाद विभाग ने महज 43-45 हजार लीटर शराब ही पकड़ी है. मार्च का अगर औसत निकाला जाए तो हर दिन करीब 14 हजार लीटर शराब पकड़ी जाती थी लेकिन अप्रैल में यही औसत घटकर मुश्किल से 3 हजार लीटर पर आ पहुंची है. 


मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसका बड़ा कारण फरवरी और मार्च महीने में शराब तस्करों पर की गई बड़ी कार्रवाई है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल के बड़े शराब तस्करों को पकड़े जाने का ही असर है कि बिहार में शराब की आवक कम हुई है. मार्च में होली और पंचायत चुनाव की आहट को लेकर भी डिमांड ज्यादा थी मगर पुलिस और मद्य निषेध की कार्रवाई ने तस्करों की कमर तोड़ दी. 


पिछले महीने पुलिस ने शराब तस्करी रोकने के लिए मिशन होम डिलीवरी भी शुरू किया था. इसमें पकड़े गए शराब तस्करों की निशानदेही पर घर पर शराब मंगाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई थी. इसका असर यह हुआ कि होम डिलीवरी में कमी आई. जो बचे वह संक्रमण के डर से अब शराब नहीं मंगा रहे हैं.