बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
16-Mar-2020 12:31 PM
GARHWA: कोरोना वायरस के डर से घबराए मालिक ने पोल्ट्री फॉर्म से अपने हजारों मुर्गों को नदी किनारे फेंक दिया. मुर्गों को फेंकने के कुछ देर बाद की तेज बारिश के साथ ओले गिरे और सभी मुर्गों की मौत हो गई. यह घटना गढ़वा जिले के मझिआंव की है.
सोशल मीडिया में वीडियो देख घबराया मालिक
फॉर्म का मालिक कृष्णा मेहता के बारे में बताया जा रहा है कि वह मुर्गा को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो देखा था. जिसके कारण वह परेशान हो गया था. उसको डर लग रहा था कि अगर ये सभी मुर्गा मरे तो गांव में बीमारी फैल जाएगी. इसको लेकर ही उसने हजारों मुर्गा को फेंकने का फैसला लिया.
घटा भी लग रहा था
कोरोना के डर से मुर्गा की बिक्री भी कम हो गई. जिससे हजारों मुर्गों को रखकर खिलाना कृष्णा को बहुत महंगा पड़ रहा था. कोरोना के डर के आगे 25-30 रुपए भी कोई मुर्गा खरीदने को तैयार नहीं था. मुर्गों को बेवजह दाना खिलाना और उसकी सेवा करने से बेहतर उसने फेंकना उचित समझा.
मुर्गा-मछली में कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं
बता दें कि केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह पहले ही कह चुके हैं कि मांस या अंडा खाने से कोरोना वायरस कोई संबंध नहीं है. लेकिन फिर भी कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है. जिसके कारण कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है. डर से लोग लोग खरीद नहीं रहे हैं.