ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना संकट के बीच सचिवालय कर्मियों को बड़ी राहत, पटना के बाहर से...

कोरोना संकट के बीच सचिवालय कर्मियों को बड़ी राहत, पटना के बाहर से आने वाले कर्मियों को मिली छुट्टी

22-Mar-2020 06:56 AM

PATNA : कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सचिवालय में काम करने वाले वैसे कर्मी जो पटना के बाहर से आते हैं उन्हें सरकार ने छुट्टी दे दी है। राज्य सरकार ने पटना के बाहर से डेली पैसेंजर के तौर पर यात्रा कर ड्यूटी करने वाले सचिवालय कर्मियों को अवकाश दे दिया है। 


सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सरकार की तरफ से एक आदेश जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है 31 मार्च तक वैसे कर्मियों को पैड लीव दिया गया है जो पटना के बाहर से आकर प्रतिदिन सचिवालय और उससे जुड़े अन्य कार्यालयों में ड्यूटी करते हैं सरकार ने यह कदम कोरोना वायरस के  संक्रमण से बचाव को देखते हुए किया है


नीतीश सरकार इसके पहले ही सभी कार्यालयों में चतुर्थ और तृतीय वर्ग के कर्मियों के लिए अल्टरनेट डे की सेवा लागू कर चुकी है। अब डेली पैसेंजर के तौर पर आकर सचिवालय और अन्य संबद्ध कार्यालयों में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को बड़ी राहत दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 31 मार्च तक दैनिक यात्री के तौर पर आकर सेवा देने वाले कर्मियों के अवकाश में कोई कटौती नहीं की जाएगी हालांकि पटना शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले कर्मचारियों के लिए पहले की तरह अल्टरनेट सर्विस लागू रहेगी।