ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / कोरोना संकट के बीच अब टिड्डी अटैक का अलर्ट, राज्य सरकार ने जारी...

कोरोना संकट के बीच अब टिड्डी अटैक का अलर्ट, राज्य सरकार ने जारी की एडवाजरी

27-May-2020 07:36 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार के लिए एक और बुरी खबर है। यह खबर बिहार के किसानों को झटका दे सकती है। सूबे में टिट्टी अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए बजाप्ता एडवाइजरी जारी की है। 


टिड्डी दल के अटैक को लेकर जो एडवाइजरी जारी की गई है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान से निकला टिड्डियों का दल यूपी के सीमावर्ती जिलों तक पहुंच चुका है। यूपी और मध्य प्रदेश में टिड्डियों ने फसलों पर कहर बरपाया है लिहाजा अब बिहार में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडवाइजरी जारी की है उसके मुताबिक मक्का के साथ-साथ आम, लीची और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बचाव के लिए खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा गया है।


कृषि विभाग ने किसानों को वार्निंग मैसेज जारी कर यह सूचना दी है कि जिस किसी इलाके में भी टिड्डी दिखाई पड़े उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। टिड्डियों का प्रकोप फसलों को भारी नुकसान पहुंचाता है। टिड्डी दल जहां पहुंचता है वहां की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। फसलों पर बैठकर यह पूरी तरह से उसे चट कर जाते हैं   कीटनाशकों जरिए ही इनका मुकाबला किया जा सकता है।