समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
22-Mar-2020 06:57 PM
PATNA: कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने बिहार के सभी जिलों में लॉक डाउन का फैसला किया है.
इसको भी पढ़ें: मुंबई से आये युवकों को गांव वालों ने नहीं दी एंट्री, मार पीटकर भगाया तो SKMCH में हुए भर्ती

पटना समेत 118 शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है. जिला मुख्यालय, अनुमंडल, ब्लॉक तक को लॉक डाउन के अंतर्गत लाया गया है. इन सभी जगहोंं पर 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है. कई सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है.
इसको भी पढ़ें: बिहार में लॉक डाउन के दौरान ये रहेगा चालू, ये सेवाएं रहेंगी बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट
ये रहेगा बंद
लॉक डाउन के अनुसार निजी प्रतिष्ठान, निजी ऑफिस, सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है.
ये रहेगा खुला
बिहार में लॉक डाउन के दौरान जरूरी सेवा जारी रहेगी. किराना दुकान, मेडिकल दुकान, डेयरी, डेयरी से संबंधित संस्थान, पेट्रोल पंप, सीएनजी, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, अखबार का ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थान खुला रहेगा. इन संस्थानों में चलने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा. फल सब्जियों की दुकानें खुली रहेगी.
सीएम ने बिहार के लोगों को दिया संदेश
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को संदेश दिया है कि कोरोना महामारी के हमलोग डट कर मुकाबला कर रहे हैं. आवश्यक सावधानियां भी बरती जा रही .लेकिन इस बीमारी को गंभीरता को देखते हुए हर व्यक्ति का सचेत रहना नितांत जरूरी है. इसका सबसे अच्छा उपाए सोशल डिस्टेंसिंग हैं.
