मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-May-2021 04:54 PM
DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों की मौतें हो रही है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। हरियाणा में 3 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने यह ऐलान किया है। अनिल विज ने कहा कि एक हफ्ते के लिए हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि इससे पूर्व ही सरकार ने 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। तेजी से बढ़ते कोराना मामले को देखते हुए सरकार ने आज यह फैसला लिया।
चौबीस घंटे में हरियाणा में 13,588 नए मरीज मिले थे वही कोरोना से 125 लोगों की मौत हुई थी। हरियाणा में अब तक 5 लाख एक हजार 566 मामले सामने आए हैं और 4 हजार 341 मरीजों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में कुल एक्टिव केस एक लाख 2 हजार 516 है। राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।
ओडिशा सरकार ने भी लॉकडाउन का फैसला लिया
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बुधवार (5 मई) की सुबह से बुधवार (19 मई) तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और हेल्थ सेवाओं को छूट दी गयी है। अपने जरूरी कार्यों को लेकर लोग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर के दायरे में निकल सकेंगे। बीते चौबीस घंटे में ओडिशा में कोरोना के 8015 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल 69453 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के अब तक 4,62,622 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में अब तक 2068 मौतें हो चुकी है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया।