बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
21-Mar-2020 07:40 PM
PATNA: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस दफे रामनवमी के मौके पर पटना में कहीं भी रामनवमी शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी. पटना के 40 स्थानों से शोभा यात्रा निकलनी थी और शहर के डाकबंगला चौराहे पर मुख्य कार्यक्रम होना था. आयोजकों ने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं.
2 अप्रैल को होने वाला रामनवमी समारोह रद्द
पटना के श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक विधायक नितिन नवीन ने आज ये घोषणा की. नितिन नवीन ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करने का आह्वान किया है. प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर आज पटना के सभी रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजकों के साथ बैठक की गयी. बैठक में फैसला लिया गया कि पटना शहर के किसी स्थान से राम नवमी शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी.
विधायक नितिन नवीन ने कहा कि रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के अभिनंदन के लिए शहर के डाकबंगला चौराहे पर मुख्य समारोह का आयोजन होना था. उसे भी रद्द कर दिया गया है.
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से पटना में रामनवमी शोभा और उनके अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है. उसके मुख्य आयोजक विधायक नितिन नवीन होते हैं. वहीं, डाकबंगला चौराहे पर होने वाले राम नवमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत लगभग सभी पार्टियों के नेता शामिल होते रहे हैं. लेकिन इस दफे कोरोना वायरस के कारण रामनवमी समारोह को ही रद्द कर दिया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...