मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
26-Apr-2022 03:00 PM
DESK : कोरोना की नई लहर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब 12 साल से छोटे बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस फैसले को देश में टीकाकरण अभियान के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस फैसले से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
अभी तक केवल 12 साल से ऊपर तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब 6 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों का भी वैक्सीनेशन संभव हो सकेगा। बताया जा रहा है कि 5 से 12 साल के बच्चों को बॉयोलॉजिकल ई की वैक्सीन Corbevex और 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin का टीका लगाया जाएगा। DCGI ने इनको आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वैक्सीनेशन कब से शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर 27 अप्रैल को होने वाली पीएम मोदी की बैठक में इसपर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि इस बार बच्चे कोरोना के XE वैरिएंट की चपेट में आ रहे हैं। स्कूलों के खुलने के बाद संक्रमण के मामलों में बढोतरी क आशंका जताई जा रही है।