ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

नियोजित शिक्षकों के आंदोलन ने उड़ाई सरकार की नींद, सभी जिलों में प्रशासन को रखा गया अलर्ट पर

03-Aug-2019 02:32 PM

By 7

PATNA : समान काम समान वेतन की मांग कर रहे नियोजित शिक्षकों की तरफ से आंदोलन की घोषणा ने नीतीश सरकार की नींद उड़ा दी है। शनिवार यानी 3 अगस्त को राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों के सामने नियोजित शिक्षक धरना और प्रदर्शन करने वाले हैं। आगामी 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है और फिर उसके बाद 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान राज्य स्तरीय प्रदर्शन का कार्यक्रम नियोजित शिक्षकों में रखा है। नियोजित शिक्षकों के तरफ से चरणबद्ध आंदोलन को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य सरकार को जानकारी मिली है कि नियोजित शिक्षकों के आंदोलन के दौरान राज्य भर में कानून व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ा सकती है। लिहाजा इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। नियोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के दौरान गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पटना स्पेशल ब्रांच के एसपी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र लिखकर आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा है। स्पेशल ब्रांच ने आशंका जताई है कि इस नियोजित शिक्षकों के आंदोलन के दौरान लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। जिलों के डीएम एसपी के अलावा रेल पुलिस को स्पेशल ब्रांच की तरफ से अलर्ट दिया गया है।