ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

जब अधिकारियों ने नहीं सुनी बात तो खुद मजदूर बन गए विधायकजी, करने लगे गंदगी की सफाई

06-Aug-2019 05:33 PM

By 9

KATIHAR: सिस्टम की लापरवाही से नाराज कदवा से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान खुद मजदूर बन गए और गेस्ट हाउस की सफाई करने लगे. विधायक ने अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है. दरअसल विधायक शकील अहमद खान समय-समय पर कोशी प्रमंडल की सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरते हैं. लेकिन इन दिनों विधायकजी गेस्ट हाउस की साफ सफाई की व्यवस्था से खासा नाराज हैं. उन्होंने अधिकारियों पर इस बात को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है. अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो विधायक शकील अहमद खां खुद से कचिया उठाकर घास फूस की सफाई करने लगे. उन्होंने कहा की जिला प्रशासन उनकी बात सुनती ही नहीं है, इसलिए मजबूर हो कर गेस्ट हाउस को रहने लायक बनाने के लिए खुद से ही सफाई अभियान में जुटे हुए हैं. वहीं गेस्ट हाउस के केयर टेकर की माने तो उसका कहना है कि यहां अनुबंध पर एक माली की व्यवस्था है, लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी तबियत खराब रहने के कारण सफाई व्यवस्था कुछ प्रभावित जरूर हुई है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट