ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

कॉलेज गर्ल और स्कूल ब्वॉय की प्रेम कहानी: कभी एक दूसरे से मिले बगैर नहीं रहते थे दोनों, आज पहुंच गये सलाखों के पीछे, जानिए क्यों?

कॉलेज गर्ल और स्कूल ब्वॉय की प्रेम कहानी: कभी एक दूसरे से मिले बगैर नहीं रहते थे दोनों, आज पहुंच गये सलाखों के पीछे, जानिए क्यों?

25-Nov-2021 01:03 PM

SITAMARHI: कॉलेज गर्ल और स्कूल ब्वॉय के प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। दोनों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कॉलेज की छात्रा पटना की रहने वाली है जबकि नाबालिग छात्र सीतामढ़ी के पुपरी का रहने वाला है। अब लड़की जेल में वही लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 


इस प्रेम कहानी की शुरुआत सोशल मीडिया पर हुई। दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद चैटिंग और बातचीत शुरू हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि छात्रा अपने प्रेमी से मिलने सीतामढ़ी भी पहुंच गयी। जहां दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गयी। दोनों एक दूसरे को इंतहा प्यार करने लगे की एक दूसरे से मिले बगैर नहीं रह पा रहे थे। अक्सर लड़की अपने प्रेमी से मिलने सीतामढ़ी पहुंच जाती थी। प्रेमी युगल ने प्यार में दीवानगी की सारे हदे पार कर दी थी। 


लेकिन दोनों के बीच अचानक दरार तब उत्पन्न हो गयी जब लड़के से कॉलेज गर्ल का दिल भर गया लेकिन इसके बावजूद नाबालिग लड़का उसे दिलों जान से चाहता रहा लेकिन अब लड़की उससे दूरी बनाने लगी। लड़का को पीछे पड़ता देख लड़की ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया। 


लेकिन जब लड़के ने अपने परिजनों को पूरी बात बतायी तब उसके परिजनों ने भी लड़की के ऊपर केस दर्ज कर दिया। केस दर्ज होने के बाद दोनों के प्रेम-प्रसंग मामले की जब जांच पड़ताल हुई तब दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और नाबालिग होने के कारण लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया वही लड़की को भी पुलिस ने जेल भेज दिया।


नाबालिग लड़के को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर गायब करने की आशंका से छात्र के घर वाले काफी परेशान थे। इस संबंध में लड़के की मां ने डुमरा कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के अनुसार युवती पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की रहने वाली है जबक‍ि लड़का सीतामढ़ी ज‍िले के पुपरी का रहने वाला है।


लड़के के परिवारवालों का कहना है क‍ि युवती छात्र को लेकर इधर-उधर घुमा करती थी। उन्होंने थक हार कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली क‍ि युवती पटना से सीतामढ़ी आई हुई है डुमरा कोर्ट में मंदिर के पास से पुलिस ने दोनों को पकड़ा। जिसके बाद युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया वही लड़के को बाल सुधार गृह भेज पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।