ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा

Home / news / CM नीतीश वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए बिहार के क्वारेंटाइन सेंटरों से जुड़े, प्रवासी...

CM नीतीश वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए बिहार के क्वारेंटाइन सेंटरों से जुड़े, प्रवासी मजदूरों से की बात

22-May-2020 12:21 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के क्वारेंटाइन सेंटरों से सीधे जुड़े हैं। वे क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी बिहारियो से सीधे रूबरू हुए हैं।


सीएम  नीतीश कुमार वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिे क्वारेंटाइन सेंटरों के हालात का जायजा ले रहे हैं। क्वारेंटाइन सेंटरों पर दी जाने वाली तमाम सुविधाओं के बारे में वे पूरी जानकारी हासिल कर रहे हैं। सीएम ने इस दौरान क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों से भी बात की है। सीएम ने उनसे क्वारेंटाइन सेंटर के हालात के बारे में बातचीत की है। सीएम नीतीश कुमार लगातार क्वारेंटाइन सेंटर से आ रही हंगामे की खबरों के बीच लगातार स्थित की समीक्षा कर रहे हैं। ज्यादातर जगहों से खाने को लेकर हंगामे की खबरे सामने आ रही है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार आज खुद क्वारेंटाइन सेंटरों का जायजा ले रहे हैं।


इससे पहले बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुये सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिये कहा था कि निहित स्वार्थवश कोई असामाजिक तत्व क्वारंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश न करे। सीएम ने कहा कि प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी बढ़ रही है। इसलिये इसकी व्यवस्था को और मजबूत किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेंटरों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग की जाये ताकि प्रखंड स्तर पर बने ऐसे केंद्रों में पूरी व्यवस्था बनी रहे।  उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि निहित स्वार्थवश कोई असामाजिक तत्व इन केंद्रों पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश न करे।