ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / नीतीश बोले- सुशील मोदी के बारे में बीजेपी से पूछिये, शपथ ग्रहण में...

नीतीश बोले- सुशील मोदी के बारे में बीजेपी से पूछिये, शपथ ग्रहण में खामोश अलग थलग पड़े रहे सुमो

16-Nov-2020 07:41 PM

PATNA : उप मुख्यमंत्री पद से बेदखल कर दिये गये सुशील मोदी आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में पूरी तरह अलग थलग नजर आये. पत्रकारों ने उन्हें बहुत कुरेदा लेकिन सुशील मोदी कुछ नहीं बोले. पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा, मुख्यमंत्री बोले-ये बीजेपी से पूछिये.


पिछली कतार में बैठे सुशील मोदी
सुशील मोदी आज शपथ ग्रहण समारोह में पिछली कतार में बैठे. उनका नाम पहली कतार वाले नेताओं में शामिल नहीं था. पहली कतार में अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे नेता बैठे थे. सुशील मोदी इससे पहले एयरपोर्ट पर अमित शाह और जेपी नड्डा को रिसीव करने गये थे. वहां से राजभवन पहुंचे तो दूसरी कतार में जा बैठे. पिछले 15 सालों से राजभवन में होने वाले हर समारोह में सुशील मोदी को अगली पंक्ति की कुर्सी मिलती थी. चाहे वो उप मुख्यमंत्री हों या फिर विधान परिषद में विपक्ष के नेता.


हालांकि इसी बीच नये डिप्टी सीएम बनाये गये तारकिशोर प्रसाद राजभवन पहुंचे तो सुशील मोदी ने उन्हें गले से लगाया. तारकिशोर प्रसाद लंबे समय से सुशील मोदी के साथ काम करते रहे हैं. विद्यार्थी परिषद से लेकर बीजेपी तक तारकिशोर प्रसाद सुशील मोदी खेमे के ही आदमी माने जाते रहे हैं.


नीतीश बोले-बीजेपी से पूछिये
शपथ ग्रहण के बाद सुशील मोदी अलग थलग खड़े थे. नीतीश कुमार ने उन्हें अपने पास बुलाया. दो-तीन मिनट के लिए दोनों साथ रहे. फिर नीतीश आगे निकल गये. पत्रकारों ने नीतीश से पूछा कि उनकी और सुशील मोदी की जोड़ी क्यों टूट गयी. नीतीश बोले ये बीजेपी से पूछिये और फिर दूसरे सवालों से बचकर वे निकल गये.


सुशील मोदी की जुबान बंद
राजभवन में शपथ ग्रहण के दौरान अलग अलग मीडिया संस्थानों के पत्रकार सुशील मोदी के पास पहुंचे. तमाम लोगों ने सुशील मोदी से बात करने की कोशिश की लेकिन वे कुछ नहीं बोले. पत्रकारों ने कहा-हमलोगों से क्यों नाराज हैं कुछ तो बोलिये. सुशील मोदी फिर भी कुछ नहीं बोले. शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों के सवालों को अनसुना कर सुशील मोदी राजभवन से निकल गये.