Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
17-Jun-2024 07:31 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा यानी (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। इसे भाईचारे के साथ मनाइए।
सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना ही इस त्योहार का सन्देश है। इस त्योहार को उन्होंने आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और अधिक बढ़ जाता है।
दरअसल सीएम बिहार में हर कौम और मजहब का ख्याल रखते हुए सबके त्योहारों में शामिल होते हैं और उन्हें शुभकामना देते हैं। सर्वधर्म समभाव की मिसाल भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में पेश किया है। हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का ख्याल भी उन्होंने अपने प्रदेश में खूब रखा है। यही वजह है कि अलपसंख्यक समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सीएम नीतीश कुमार को आज भी नहीं छोड़ सका है।
उधर, केंद्रीय कपड़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह ने बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक जगहों पर बकरा काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं बेगूसराय सहित देश के सभी डीएम और एसपी से आग्रह कर रहा हूं कि सामाजिक सौहार्द बना रहे, इसलिए सार्वजनिक जगहों पर बकरे का कटाई न हो।