ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / हो रही बारिश और 12 जिलों में तेज बारिश के अलर्ट को लेकर...

हो रही बारिश और 12 जिलों में तेज बारिश के अलर्ट को लेकर CM नीतीश ने की बैठक

27-Sep-2019 08:04 PM

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के कई जिलों में हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट को लेकर एक अणे मार्ग में आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि नेपाल में अगर ज्यादा बारिश होती है तो गंडक बूढ़ी गंड़क, बागमती सहित पूरा उत्तर बिहार प्रभावित होगा. भागलपुर में जलस्तर बढ़ने का क्या कारण है. सिर्फ बारिश के कारण ही जलस्तर नहीं बढ़ सकता है, इसे भी विशेष रूप से समझना होगा. खगड़िया में भी सचेत रहने की आवश्यकता है.

पटना पर भी देना होगा ध्यान

सीएम ने कहा कि पटना में भी विशेष रुप से निगरानी करनी होगी. क्योंकि 1975 और 1976 में पुनपुन नदी का पानी कई गांवों में प्रवेश कर गया था. सीएम ने कहा कि कल से हथिया नक्षत्र शुरू हो रहा है और कल शनिवार का दिन भी है. ऐसे में यह मान्यता है कि शनिवार के दिन बारिश शुरू होती है तीन दिनों तक लगातार बारिश होती है.

लोगों को नहीं होगी परेशानी

सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिर्फ कम्यूनिटी किचेन से काम नहीं चलेगा. प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक राहत देने के लिए रिलीफ कैंप की व्यवस्था करनी होगी. आपदा प्रभावित लोगों के लिए सरकार सजग है और इस बार भी लोगों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे. 


तैयारी के बारे में दी गई जानकारी

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अररिया, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सीतामढ़ी, किशनगंज, बगहा, सहरसा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, नवगछिया, भागलपुर सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों और नदियों के बढ़े जलस्तर, नदियों के बांध के बारे में जानकारी दी. सीएम को बताया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पर्याप्त नावों की व्यवस्था  की गई है. इसके साथ ही पॉलीथीन सीट्स और जरूरी सामग्री उपल्बध करा दी गई है. प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है.