Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
03-Jan-2024 08:32 AM
By First Bihar
PATNA : 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला के मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजने का काम चल रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
दरअसल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि- सीएम नीतीश कुमार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आने का आमंत्रण देने के लिए मिलने का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आमंत्रण भेजने का काम जारी है। चौपाल ने कहा कि नीतीश कुमार को 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण को भेजा गया है। कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह नीतीश कुमार से मिलकर भी उनसे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आग्रह करेंगे।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिल गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री माना जा रहा है कि उनको बतौर जेडीयू पार्टी के अध्यक्ष यह न्योता मिला है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश ने हाल ही में जेडीयू की कमान संभाली है। कामेश्वर ने बताया कि 22 जनवरी के समारोह में 6500 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। इसके बाद कोई भी अयोध्या आ सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से 22 तारीख को सिर्फ निमंत्रण वाले लोगों को ही अयोध्या आने की अपील की जा रही है।
मालूम हो कि, इससे पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया था। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को अभी तक प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। अगर निमंत्रण मिलता है, तो जेडीयू के नेता बेहिचक अयोध्या जाएंगे। नीतीश कुमार को अब निमंत्रण मिल गया है, तो उनके अयोध्या जाने की संभावना नजर आ रही है।
आपको बताते चलें कि, धर्म नगरी अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ भी जोरों पर हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया है। पीएम 22 को अयोध्या के समारोह में शामिल होंगे। वहीं, आप सभी 23 जनवरी से अनंत काल तक आ सकते हैं। राम मंदिर अब हमेशा-हमेशा के लिए है। उन्होंने 22 जनवरी को हर भारतीय नागरिक से अपने घर में दीया जलाने की आग्रह किया है।