राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
14-Dec-2020 03:26 PM
PATNA : 10 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें झप्पी देने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब बिहार में सुशासन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा किया है. बेलागंज स्थित कोरमत्थू में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में उपेंद्र कुशवाहा ने सीबीआई जांच की मांग की है. उपेंद्र कुशवाहा आज अपनी पार्टी के नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया.
गया पुलिस पर भरोसा नहीं
उपेंद्र कुशवाहा ने स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि स्थानीय प्रशासन का रवैया पीड़ित परिवार को लेकर ठीक नहीं है. ऐसे में इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा. ऊपर कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन की विफलता के कारण इतनी बड़ी घटना घटी और अब इस मामले में आगे कार्यवाही नहीं हो रही है. कुशवाहा ने कहा कि वह खुद ना केवल बिहार के आला पुलिस अधिकारियों से इस मामले पर बात करेंगे बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात कर या मामला उनके संज्ञान में लाएंगे.
सीबीआई जांच की मांग
कुशवाहा ने इस बात पर चिंता जताई है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है और प्रशासन सुस्त बना हुआ है. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अगर पीड़ित परिवार को वाकई न्याय दिलाना है तो इस पूरे घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए.
क्या है पूरा मामला
बीते शुक्रवार को गया जिले के बेला गांव की है, जहां दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बेला गांव की एक नाबालिग शौच के लिए गांव से सटे बधार में गई थी. जब वह काफी देर के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और उसकी डेड बॉडी को एक खेत से बरामद किया. ग्रामीणों ने बताया कि शौच के लिए बधार में गई लड़की के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस के प्रति लोगों का गुस्सा
मृतका के पिता ने बताया कि उसकी या उसकी बेटी की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी. घटना के बाद बेला गांव में मातम का माहौल छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद सुबह के 8 बजे थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी गई थी, मगर पुलिस घटनास्थल पर 12 बजे पहुंची, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.