ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

नीतीश के सामने पहुंचा अजीबोगरीब मामला, बिहार के एक गांव को यूपी में शामिल करने की मांग

नीतीश के सामने पहुंचा अजीबोगरीब मामला, बिहार के एक गांव को यूपी में शामिल करने की मांग

20-Sep-2021 11:12 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार के दौरान यूं तो एक से बढ़कर एक मामले सामने आते हैं. लेकिन आज नीतीश कुमार के सामने एक अजीबोगरीब मामला आ गया. दरअसल बिहार के एक गांव को यूपी में शामिल करने की मांग सीएम नीतीश तक जा पहुंची. गोपालगंज के एक छोटे से गांव को यूपी में शामिल कर लिया जाए.


दरअसल गोपालगंज के रहने वाले एक शिक्षक आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे. इनका गांव उत्तर प्रदेश की सीमा के बिल्कुल पास है. बुजुर्ग शिक्षक ने सीएम नीतीश कुमार से मांग रखी कि उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला उनके गांव से महज 1 किलोमीटर दूर है. ऐसे में बेहतर होगा कि उनके गांव को यूपी में शामिल कर दिया जाए. सीएम नीतीश भी इस मांग को सुनकर थोड़ी देर के लिए चौंक गए. उन्हें समझ में नहीं आया कि वह इसका क्या जवाब दें. आखिरकार उन्होंने बुजुर्ग शिक्षक को अधिकारियों के पास भेज दिया. 


गोपालगंज से आए बुजुर्ग शिक्षक ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह प्रधानाध्यापक के रह चुके हैं. अब सेवानिवृत्ति के बाद लगातार जनसेवा का काम करते हैं. लेकिन उनका मानना है कि गांव की भौगोलिक परिस्थिति इस बात का संकेत देती है कि उसे बिहार की बजाय यूपी में होना चाहिए. सीएम नीतीश के सामने आज वह यही मांग लेकर पहुंचे थे.


नीतीश कुमार के सामने शायद ही पहले कभी ऐसा कोई मामला आया है कि बिहार के किसी गांव या किसी हिस्से को अन्य राज्य में शामिल करने की मांग रखी जाए. यह मांग पूरी करना असंभव है. इसके बावजूद नीतीश कुमार ने धैर्य के साथ बुजुर्ग शिक्षक को अधिकारियों के पास भेज दिया.