ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / सीएम नीतीश के साथ 15 मंत्री लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

सीएम नीतीश के साथ 15 मंत्री लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

16-Nov-2020 02:17 PM

PATNA :  बिहार में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर से सरकार बनाने का रही है. आज शाम साढ़े 4 बजे सीएम नीतीश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. सीएम के साथ 15 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. जिनकी पूरी लिस्ट इस खबर में नीचे दी हुई है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 15 विधायकों को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा आज  शाम साढ़े चार बजे शपथ दिलाएंगे. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में बीजेपी से 7, जेडीयू से 6, हम से एक और वीआईपी कोटे से एक मंत्री शामिल हो सकते हैं.


सूत्रों की और से मिली जानकारी के मुताबिक एनडीए की नई सरकार का स्वरूप फिलहाल काफी छोटा होगा. सीएम और डिप्टी सिम समेत 14 मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद निकट भविष्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है. इस सरकार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने वाले हैं. इसके अलावा मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जीवेश मिश्रा  रामसूरत राय और रामप्रीत पासवन मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.


जनता दल यूनाइटेड कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवाल लाल चौधरी और शिला मंडल मंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. इनके अलावा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन हम कोटे से और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी वीआईपी के कोटे से मंत्री बनने जा रहे हैं.