ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / आख़िरकार सीएम नीतीश के पास ही रहेगा गृह विभाग, सारी अटकलों पर विराम...

आख़िरकार सीएम नीतीश के पास ही रहेगा गृह विभाग, सारी अटकलों पर विराम

17-Nov-2020 01:33 PM

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. शपथ ग्रहण के बाद लगातार इस बात का इंतजार हो रहा था कि किस मंत्री को कौन से विभाग का जिम्मा दिया जाता है. नई कैबिनेट में गृह विभाग को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच जो जिच था, वह खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग, सामान्य प्रशासन और विजिलेंस अपने पास रखा है.


बिहार में पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद भी नीतीश कुमार के लिए थोड़ी सी मुश्किल सामने दिख रही है. सियासी जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार बीजेपी पर दबाव बना रही थी. हालांकि सीएम नीतीश उनकी शर्त मानने को तैयार नहीं हुए. जेडीयू के जानकारों की मानें तो नीतीश की पहली शर्त होगी कि बिहार में अगर सरकार बने तो उन्हें पहले की तरह बेरोकटोक काम करने का मौका दिया जाये और यही कारण है कि लाख दबाव के बावजूद भी उन्होंने गृह विभाग को अपने पास रखा है.


हालांकि मंत्रिमंडल में विभागों के अलावा जेडीयू चाह रही थी कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद उसके जिम्मे ही रहने दिया जाये और विजय चौधरी ही विधानसभा अध्यक्ष बने रहें लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीजेपी ने उनकी यह शर्त नहीं मानी और इस बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा ने अपने पाले में रखा. इस रेस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है.


नीतीश कैबिनेट में शामिल उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को वित्त मंत्री बनाया गया है. तार किशोर प्रसाद को वित्त के अलावे वाणिज्य और वन पर्यावरण विभाग भी दिया गया है. जदयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी को ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग का जिम्मा दिया गया है. मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जबकि अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के साथ-साथ अल्पसंख्यक का जिम्मा भी दिया गया है. जदयू कोटे से महिला मंत्री शीला कुमारी को परिवहन विभाग का जिम्मा दिया गया है.


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को लघु जन संसाधन विभाग और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि अब तक के अधिकारिक तौर पर विभाग बंटवारे का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन सत्ता के गलियारे से सूत्रों की तरफ से जो खबर सामने आ रही है. उसके मुताबिक मंगल पांडे को एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है, उन्हें पथ निर्माण विभाग की भी जवाबदेही दी गई है.