बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
18-Apr-2022 09:47 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों पर आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश के जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत एक 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री के साथ अन्य विभागों के मंत्री और अधिकारी जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
बिहार में विधानमंडल के बजट सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते जनता दरबार कार्यक्रम की फिर से शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री महीने के तीन सोमवार को लोगों की शिकायतें सुनते हैं। जनता दरबार कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इन फरियादियों को कोविड टेस्ट के बाद जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत दी जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने वह अपनी बात रखते हैं और मुख्यमंत्री उचित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हैं।
आज जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार इन विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुनेगे। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण पीएचईडी, गन्ना विकास, जल संसाधन, भवन निर्माण, लघु जल संसाधन, नगर विकास, सूचना एवं जनसंपर्क, सहकारिता, वन एवं पर्यावरण विभाग आज की सुनवाई में शामिल हैं।