रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
26-Sep-2019 10:06 AM
PATNA : राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक साथ 182 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुल 1029 करोड़ रुपये की लागत से सरकार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत इन परियोजनाओं को जनता के लिए लेकर आई है।
सीएम नीतीश आज साढ़े तीन बजे पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री खुर्शीद और फिरोज अहमद भी मौजूद रहेंगे।
सीएम नीतीश जिन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें 3 बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 3 जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 4 पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 18 एएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 14 स्वास्थ्य उप केंद्र शामिल हैं। सीएम नीतीश इसके अलावे कोइलवर में 272 बेड वाले मानसिक आरोग्यशाला, डीएमसीएच दरभंगा के सर्जिकल वार्ड का शिलान्यास भी करेंगे। 5 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 अनुमंडलीय अस्पताल, 43 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 एएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 1 जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे।