बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Feb-2020 12:41 PM
DELHI : दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा है कि मुझे दिल्ली के विकास के लिए पीएम मोदी का आशीर्वाद चाहिए। मैं केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा।
सीएम पद की शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारे विरोधियों ने मुझे जो कुछ कहा मैनें उन्हें आज माफ कर दिया। उन्होनें कहा कि अब सारी राजनीतिक दुश्मनी भूल कर दिल्ली के विकास का काम करना है। उन्होनें कहा कि हम दिल्ली के विकास के लिए केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैनें प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा था लेकिन वे व्यस्तता की वजह से नहीं आ पाए। उन्होनें कहा कि दिल्ली की तरक्की के लिए मुझे उनका भी आशीर्वाद चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन्होनें मुझे वोट नहीं दिया है वे ये नहीं सोचे कि दिल्ली सरकार उनपर ध्यान नहीं देगी। उन्होनें कहा कि मैं सारे दिल्ली का सीएम हूं और पूरे दो करोड़ दिल्ली वासियों के लिए मुझे काम करना है। उन्होनें कहा कि किसी ने बीजेपी को वोट दिया तो किसी ने कांग्रेस को और किसी ने अन्य दूसरी पार्टियों को लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैनें पूरे दिल्लीवासियों के चेहरे पर खुशी-हंसी लाने की शपथ ले रखी है। आपसे कोई पूछे तो कह देना कि हमारा बेटा सीएम बन गया है चिंता की कोई बात नहीं है।
अपने भाषण के अंत में सीएम अरविंद केजरीवाल ने हम होंगे कामयाब एक दिन गाना गया तो सारा माहौल भावुक हो उठा। उन्होनें कहा कि सभी मिलकर ये गाना गाए। लोगों ने भी उनका साथ दिया और जय हिंद के नारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...