जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
20-Mar-2020 12:19 PM
BHOPAL: मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल सेवा का मौका मिला, लेकिन मुझे तो 15 माह ही सेवा का मौका मिला. मैंने प्रदेश की सेवा की. लेकिन बीजेपी पहले ही दिन से मेरे खिलाफ साजिश करती रही.
बीजेपी ने मेरे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाए हुए हैं. देश की जनता रोज देख रही है. इसको लेकर बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किया है. सिंधिया के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है.
अपने कामों को गिनाया
सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी करना शुरू कर दिया है. इससे हजारों किसानों को राहत मिली, लेकिन यह बीजेपी को रास नहीं आई. प्रदेश में निरंतर निवेश होता रहा. मैंने प्रदेश के लोगों के लिए कभी झूठा वादा नहीं किया. 15 माह में कोई घोटाला नहीं हुआ. किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी. बीजेपी के आगे न हम झुकेंगे न डरेंगे. मुझे बीजेपी का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए. मुझे जनता का प्रमाण पत्र पर विश्वास हैं.
मेरे हौसले को हरा नहीं सकते
सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वह जीत जाएंगे. वह मेरे हौसले को हराना चाहते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वह इसमें कामयाब नहीं होंगे. मेरे हौसले को बीजेपी तोड़ नहीं सकती हैं. 9 मार्च को बीजेपी 16 विधायकों को ले गई. किस जहाज से ले गए, उसका पैसा कौन दिया है.