BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
21-Feb-2020 08:50 PM
By Rahul Singh
PATNA : राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में कल जदयू की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सीएम हाउस में ये बैठक बुलायी गयी है। जिसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी मौजूद रहेंगे। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और सांसद आरसीपी सिंह भी शामिल होंगे।
चुनावी मैदान में आरजेडी के मुकाबले कम एक्टिव नजर आ रही जेडीयू को सीएम नीतीश कुमार चुनावी मंत्र बांटेंगे। नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला से लेकर प्रखंड और क्षेत्रीय प्रभारियों को बुलाया गया है ताकि जेडीयू का चुनावी संदेश पार्टी के सबसे निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचाया जा सके।
दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बीच सीएम नीतीश कुमार बिहार में संगठन के लिए समय नहीं निकाल पाए थे। वहीं जेडीयू के तमाम नेता भी दिल्ली के मैदान में जमे हुए थे । लेकिन पार्टी अब पूरी तरह से बिहार में खुद को इलेक्शन मोड में लाने को तैयार है। बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी नेताओं को नीतीश खुद बताएंगे कि मैदान में विरोधियों का मुकाबला किस तरह से करना है। कुल मिला कर कल की बैठक जेडीयू के लिए खासा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।