बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
12-Jan-2021 12:24 PM
DESK : सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को AK-47 से गोली मारकर सुसाइड कर लिया.जिसके बाद सीआईएसएफ कैंपस में हड़कंप मच गया. मामला हनुमानगर थाना इलाके के सीआईएसएफ बटालियन परिसर की है.
जहां मंगलवार की सुबह पांच बजे एक जवान ने ड्यूटी के दौरान ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजन को मामले की जानकारी दे दी गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जवान की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी और 21 फरवरी को शादी होने वाली थी. मृतक जवान की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले बी रंजीत के रुप में की गई है और वह सीआईएसएफ की नवीं रिजर्व बटालियन में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी ड्यूटी सीआईएसएफ परिसर के गेट नंबर 2 पर लगी थी तभी सुबह पांच बजे उसने गोली मारकर सुसाइड कर लिया. उसके पास एके-47 थी. बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर को ही वह घर से लौटा था. उसकी सगाई हो रखी थी. आगामी 21 फरवरी को शादी होने वाली थी.