ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार: 5 दिनों से लापता भाकपा नेता का शव बरामद, झाड़ी में मिली लाश

09-May-2023 11:08 AM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी से भाकपा नेता 5 दिनों से लापता थे,  जिसके बाद के बाद शव झाड़ी में फेंका बरामद हुआ है.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी भेज दिया है.


बता दें सोमवार को लुआही प्रखंड पुरसौलिया गांव के झाड़ी में ही ग्रामीण रामटहल पूर्वे का शव पश्चिम झौआ टोल जानेवाली सड़क के पास कब्रिस्तान के निकट झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि  गांव की महिलाएं और बच्चे बकरी चराने के लिए गांव से पश्चिम झौआ टोल की ओर जा रहे थे कब्रिस्तान के पास पहुंचते ही झाड़ी से बदबू आ रहा था. जब वे पास गए तो देखा कि लाश पड़ी है जिसकी जानकारी ग्रामीण को दी गई जिसके बाद तब पता चला कि यह लाश ग्रामीण रामटहल पूर्वे की है


जानकारी के अनुसार मृतक के मुंह पर तेजाब फेंकने से पूरा मुंह जला हुआ था. मृतक की बहू ने बताया कि मेरे ससुर रामटहल पूर्वे 5 मई को 3 बजे दिन में घर से निकले थे. जब रात में वापस घर नहीं आए. तब 6 मई को उनके मोबाइल पर फोन किया. रिंग होने के बाद दुबारा फोन ऑफ बताने लगा. तब किसी अनहोनी की आशंका से हमलोगों ने खोजबीन किया गया. बाद में इसकी सूचना रविवार को कलुआही थाना को दी गई. वही सोमवार को गांव के पश्चिम झाड़ी से शव मिलने की जानकारी मिली.


मृतक रामटहल पूर्वे के परिवार में केवल उनकी एक विधवा बहू और पोता है. फिलहाल पोता भी अपने एक रिश्तेदार के यहां मुंबई गया हुआ है. रामटहल पूर्वे का एक बेटा और एक बेटी थी. उनदोनों की भी पहले ही मौत हो गई.