BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
04-Oct-2023 08:19 AM
By First Bihar
PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक अवकाश से लौट आये हैं। छुट्टी से वापस आते ही पाठक एक बार फिर से एक्शन में नजर आए हैं। पाठक ने आते ही सबसे पहले विभागीय कामकाज की समीक्षा की है। उन्होंने खासतौर पर बिहार लोक सेवा आयोग को शिक्षक नियोजन के लिए भेजी जाने वाली अधियाचना की तैयारी एवं अन्य मसलों के संदर्भ में जानकारी ली। इसके साथ ही उसके रोस्टर क्लियरेंस की जानकारी ली।
दरअसल, के के पाठक पिछले हफ्ते चार दिन की छुट्टी लेकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से पटना लौटने के बाद भी वे दफ्तर नहीं आए और उन्होंने सीएल यानी आकस्मिक छुट्टी ले ली। सप्ताहभर से विभाग नहीं आने को लेकर कई तरह की चर्चा विभाग के पदाधिकारियों-कर्मियों और शिक्षकों के बीच चल रही थी। लेकिन, अब इन सभी बातों पर विराम लग गई। पाठक वापस से कार्यालय आए।
वहीं, विभाग आने के बाद पाठक ने तमाम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। खासकर उन्होंने विद्यालयों में चल रहे प्रतिदिन के निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, कोर्ट केस के लंबित मामलों की जानकारी ली और इनके निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उधर, एसीएस केके पाठक ने समीक्षा बैठक में कहा कि- 2023 के पहले के सभी कोर्ट केस में प्रति शपथपत्र जल्द भेज दें। इसके साथ ही विभागीय जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें समय पर पूरा कराएं। उन्होंने यह निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों का निष्पादन ई-ऑफिस के माध्यम से ही करें। उन्होंने कहा कि अब भी कोई पदाधिकारी ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं कर रहे हैं, वे तत्काल शुरू कर दें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उनके कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।