Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
26-Oct-2020 05:09 PM
PATNA : बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले तेजस्वी यादव ने नया नारा दिया है. जनसभाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा चुपचाप छाप. अपने समर्थकों को तेजस्वी यादव ने कहा कि चुप रहना और वोटिंग के दिन जाकर लालटेन छाप पर ईवीएम का बटना दवा देना है.
हसनपुर में बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव आज अपने भाई तेजप्रताप यादव के चुनाव क्षेत्र हसनपुर में जनसभा करने पहुंचे. उन्होंने वहीं नया नारा दिया. अपने समर्थकों को उन्होंने कहा चुपचाप लालटेन छाप. इस बात को गांठ बांध लो और चुपचाप लालटेन पर बटन दबा दो. तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी समर्थक शांत रहें और वोटिंग के दिन अपनी ताकत दिखायें.
बौखला गये हैं नीतीश कुमार
तेजस्वी यादव ने कहा कि अपनी हार देख कर नीतीश कुमार बौखला गये हैं. इसलिए अब अनाप शनाप बोलने लगे हैं. नीतीश कुमार अपनी हर सभा में मुझे और मेरे परिवार को कोस रहे हैं. उनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. तेजस्वी ने दस लाख नौकरी देने का वादा यहां भी दोहराया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो समाज के हर वर्ग को रोजगार दिया जायेगा.
बड़े भाई के लिए मांगा वोट
तेजस्वी ने कहा कि हम तो तेज प्रताप यादव के छोटे भाई है. वो हमें आर्शीवाद देते हैं और आप उन्हें अपना आर्शीवाद दीजिये. तेजस्वी ने हसनपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनवाने का वादा भी किया. तेजस्वी ने पूछा आप लोग चाहते हैं कि नहीं यहां आईपीएल हो, अंतर्राष्ट्रीय मैच हो. पब्लिक ने कहा कि हां तो वो बोले बस लालटेन पर बटन दबा देना। उन्होंने कहा तेजप्रताप आपके सामने हैं, जो हैं आपके सामने हैं, सीधे, साफ दिल के हैं.