ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / सफाई देते-देते परेशान हैं बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय, लेकिन लोगों को नहीं...

सफाई देते-देते परेशान हैं बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय, लेकिन लोगों को नहीं हो रहा भरोसा

21-Sep-2020 08:40 AM

By Ajay Ray

BUXAR: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों सफाई देते-देते परेशान हैं. वह बार बार यही कह रहे हैं कि वह चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं, लेकिन लोगों को उनके बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है. क्योंकि वह इससे पहले भी बक्सर से लोकसभा का चुनाव लड़ने को लेकर वीआरएस दे चुके हैं, लेकिन ऐन वक्त पर उनको एक पार्टी ने टिकट नहीं दिया. 

बक्सर और ब्रह्मपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा

बक्सर जिले के रहने वाले गुप्तेश्वर पांडे को बक्सर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को चर्चा हो रही है. लेकिन डीजीपी चुनाव लड़ने की चर्चा को अफवाह बता रहे हैं. चर्चा यह भी है कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को बक्सर या ब्रह्मपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन बक्सर पहुंचने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने चुनाव लड़ने वाले बयान को खारिज करते हुए कहा कि अभी तक चुनाव लड़ने वाली बात पूरी तरह से अफवाह है. मैं जहां जाता हूं वही लोग पूछते हैं कि क्या आप चुनाव लड़ने वाले हैं. यह सब अफवाह है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहने के बाद अगर कोई भी व्यक्ति सेवानिवृत्त या वीआरएस लेकर चुनाव लड़ सकता है लेकिन मैं अभी चुनाव नहीं लड़ने वाला नहीं हूं. 

बंद कमरे में स्थानीय नेताओं के साथ की मुलाकात

चुनाव लड़ने की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि डीजीपी ने बंद कमरे में घंटों जेडीयू के बक्सर जिलाध्यक्ष के साथ बंद कमरे में बात की, जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजीपी ने शिष्टाचार मुलाकात बताया और कहा कि चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई. हमलोग एक साथ के विद्यार्थी है, इसलिए आज मुलाकात हुई है. गुप्तेश्वर पांडेय अच्छे आदमी हैं, अगर पार्टी में आएंगे तो स्वागत है. बता दें कि बक्सर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर के रहने वाले हैं. बक्सर के लोग यह जानते हैं कि डीजीपी कई सालों से राजनीति में आने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सही समय पर अब तक उनकी एंट्री नहीं हो पायी है. लेकिन आज न कल वह जरूर राजनीति में आएंगे.