बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस
24-Oct-2021 09:00 PM
DESK: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी ने उपचुनाव 2021 के एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में तारापुर और कुशेश्वर स्थान पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि देशभर में नीतीश कुमार से बड़ा कोई दलित प्रेमी नेता नहीं है। उनके शासन काल में बिहार में अल्पसंख्यकों , दलितों, अतिपिछड़े ,वर्गों के लिए जितना काम हुआ है। जितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उतना आज तक किसी के शासन काल में नहीं हुआ है।
अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास अनुदान योजना एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में खाद्यान्न आपूर्ति योजना आदि। इन सभी योजनाओं का लाभ बिहार के हर एक दलित, पिछड़े , अतिपिछड़े , अल्पसंख्यक इन सभी वर्गों को मिल रहा हैं ।
मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि आज बिहार का हर निषाद खुश हैं, बिहार सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा मुछआरा भाइयों के लिए भी बहुत सारे काम किए जा रहे हैं। न्याय के साथ विकास की विचारधारा पर चलते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के लॉ एंड आर्डर, स्वास्थ्य व्यवस्था में भी आमूल परिवर्तन किया हैं। बिहार की जनता जानती हैं कि पहले बिहार के सरकारी अस्पतालो की क्या हालत थी, न दवाई , और न ही ईलाज, अस्पतालों की स्थिति नारिकीय थी, मवेशी घूमा करते थे लेकिन आज बिहार का हर सरकारी अस्पताल में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज बिहार आगे बढ़ रहा है, महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं ।विकासशील पार्टी भी आज नीतीश कुमार के साथ है। इस उपचुनाव में एनडीए के दोनों प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान की जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के साथ है ।