Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
26-Oct-2020 05:35 PM
PATNA : बिहार के चुनावी घमासान में अब नेता एक दूसरे पर निजी हमला करने लगे हैं. अपनी चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार ने आज 8-9 बच्चे वालों को कोसा. नीतीश ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोग समझ रहे थे कि उनका निशाना कहां है.
महनार में बोले नीतीश
नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा की. महनार में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन और किसी को कोई चिंता है? लोग आठ-नौ बच्चा पैदा करता है। बेटियां हो गईं तब बाद में बेटा हुआ. नीतीश ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन निशाना किस पर साधा जा रहा है ये लोग समझ रहे थे.
तेजस्वी पर ताबड़तोड हमला
नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी जनसभाओं में फिर से तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमला बोला. नीतीश बोले, आजकल लोग बहाली-उहाली की बात करता है, यह पहले क्यों नहीं किया. जो कभी काम किया ही नहीं वो कुछ भी बोल सकता है. उसे क्या समझ में आयेगा. हम लगातार काम करते रहे हैं. कभी हम कहीं छुट्टी पर गए क्या? हम लोग सबको कहते हैं कि सेवा कीजिए, लेकिन कुछ लोग सिर्फ मेवा खाने की बात करते हैं.
लोग झांसे में न पड़े
इससे पहले नीतीश कुमार ने वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लोगों को उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है. नीतीश बोले, हमने समाज के हर तबके का विकास किया है. हमारे विकास में सभी जाति-धर्म के लोग शामिल हैं. पुरूष-महिला दोनों शामिल हैं. कुछ लोगों की रुचि बयानबाजी में है, हम सिर्फ काम में विश्वास करते हैं. जिनको अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकार के माध्यम से अनाप-शनाप बोलते हैं। इसमें उनको प्रचार मिलता है.