Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
25-Oct-2021 02:11 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. उम्मीदवारों के नामांकन के बाद सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. एनडीए, लोजपा (रामविलास), राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता तारापुर और कुशेश्वरस्थान में लगातार कैंप कर रहे हैं. सोमवार को एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान चुनाव प्रचार करने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पहुंचे और उन्होंने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा.

सोमवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सती स्थान पड़री, बिरौल प्रखंड और लोहनी गांव का दौरा किया. इस दौरान चिराग ने सती मैया के मंदिर में भगवान हनुमान, शिव और राजा सैलेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया. और उन्होंने अपने उम्मीदवार की जीत की कामना की.
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 25, 2021
चिराग ने लोहनी गांव में सरपंच सदानंद पासवान के आवास पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है. चिराग ने कहा कि वह इस वक्त मुसीबत में हैं और इस मुश्किल घड़ी में उन्हें जनता के साथ की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने उन्हें खत्म करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी.
आज लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी का सोनपुर गांव, कुशेशवर स्थान विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए भ्रमण के दौरान अधिवक्ता श्री अशोक पासवान जी के द्वारा स्वागत किया गया एवं जनसभा को संबोधित किया। pic.twitter.com/4ujOQpeQqA
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 25, 2021
इससे पहले चिराग पासवान ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार किया. तारापुर में चुनाव प्रचार के दौरान टेटिया बम्बर प्रखंड के नोनाजी पंचायत के ठाड़ा कोलायस गांव में चिराग ने गंगा मुर्मुर की पत्नी रूपो मुर्मुर के घर सत्तू, प्याज, हरी मिर्च और आचार खाया. इस दौरान लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. चिराग का दावा है कि उपचुनाव की दोनों सीटों पर इनकी पार्टी के उम्मीदवार ही मैदान मारेंगे.
