ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / चुनाव नतीजों के लिए इसबार करना होगा ज्यादा इंतजार, मतगणना में इस कारण...

चुनाव नतीजों के लिए इसबार करना होगा ज्यादा इंतजार, मतगणना में इस कारण से होगी देरी

02-Nov-2020 12:57 PM

PATNA : बिहार में किसकी सरकार बनेगी इसका जवाब जनता जनादेश के सामने आने के बाद मिल जाएगा. 7 नवंबर को अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद 10 नवंबर को मतगणना की तारीख रखी गई है. मतगणना के दिन सुबह से ही रुझान आने शुरू हो जाते हैं और दोपहर होते-होते जनादेश की तस्वीर साफ हो जाती है लेकिन बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजे आने में इस बार देरी हो सकती है.


दरअसल बिहार के अंदर कोरोना काल में चुनाव हो रहे हैं और मतगणना के दौरान भी कोविड-19 को फॉलो किया जाएगा. ईवीएम से वोटों की गिनती की प्रक्रिया कोविड-19 के नियम के तहत होगी, इसकी वजह से देरी हो सकती है. साथ ही साथ कोरोना के कारण इस बार राज्य में बूथों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ाई गई है, इस वजह से भी काउंटिंग में देरी होगी. पटना जैसे जिले में इस बार तकरीबन 50 राउंड की काउंटिंग होगी. पहले पटना में 28 से 30 राउंड की मतगणना होती थी और नतीजे सामने आ जाते थे लेकिन इस बार बूथों की बढ़ी हुई संख्या की वजह से देरी हो सकती है.


केवल पटना की बात करें तो जिले के 14 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना के दौरान इस बार 2414 बूथ ज्यादा होंगे. इन बूथों के अलग ईवीएम मशीन होंगे. इस लिहाज से काउंटिंग में ज्यादा वक्त लगेगा. 2015 के विधानसभा चुनाव में पटना की 14 विधानसभा सीटों पर 4620 मतदान केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7034 कर दी. कोरोना वायरस के तहत एक हजार से ज्यादा वोटर्स को एक बूथ पर नहीं रखा गया. पटना के डीएम कुमार रवि के मुताबिक मतगणना के लिए टेबल की संख्या 14 होगी, लेकिन काउंटिंग का राउंड बढ़ जाएगा, इसकी वजह से रुझान तो समय पर मिल जाएंगे लेकिन परिणाम में देरी होगी.