ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / चुनाव लड़ने के लिए BDO ने दिया इस्तीफा, तेजस्वी यादव दे सकते हैं...

चुनाव लड़ने के लिए BDO ने दिया इस्तीफा, तेजस्वी यादव दे सकते हैं टिकट

30-Sep-2020 09:53 PM

By Niraj Kumar

SAHARSA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. इसबार चुनाव में कई अधिकारी भी विधायक बनने के सपने देख रहे हैं. बिहार के डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लिए जाने के बाद अब नवहट्टा प्रखंड के बीडीओ डॉ. गौतम कृष्ण अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरजेडी की सदस्यता भी हासिल कर ली है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि तेजस्वी उनको राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतार सकते हैं.


सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में बीडीओ की नौकरी कर रहे डॉ. गौतम कृष्ण अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर आरजेडी की सदस्यता ले ली है. डॉ. गौतम कृष्ण महिषी विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि, उनको टिकट मिलेगा या नहीं यह कहना मुश्किल है. गौतम कृष्ण नवहट्टा प्रखंड से बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी के तौर पर अपनी नौकरी की शुरुआत की थी पर भय,भूख व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रशासन और सरकार से टकराव होने लगा और इसी बीच उन्होंने अपने नौकरी से त्याग पत्र देकर चुनाव लड़ने का मन बना लिया.


डॉ. गौतम कृष्ण महिषी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में अपना दावा ठोक रहे हैं. हालांकि उनको टिकट मिलेगा की नही कहना मुश्किल होगा लेकिन राजद से अपनी प्रबल दावेदारी का दावा ठोकर आम जनमानस के बीच अनवरत घूम रहे हैं.  उन्होंने जिस विधानसभा सीट से यह दावा किया है उसी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रखंड में एक साल तक बीडीओ की नौकरी कर लोगों का अनवरत सेवा किये हैं.  वैसे चुनावी समय में आम जन मानस जाति , पार्टी और पैसा के चक्कर में फंस जाती है.


पूर्व बीडीओ गौतम कृष्ण कहते हैं कि कि जो अभी वर्तमान सरकार है उसका सबकुछ उलट-पुलट और भ्रष्टाचार युक्त है.  ईमानदारी से काम करने वालों को प्रताड़ित किया जाता है. इसलिए वह भय, भूख, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनता के बीत आए हैं. अब देखना लाजिमी होगा कि बीडीओ की नौकरी छोड़कर जनता की सेवा का प्रण कितना सफल होगा, यह तो आने वाला वक्त तय करेगा.