Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
19-Jun-2024 10:24 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले बिहार के सभी उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा जारी कर दिया गया है। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में सबसे अधिक संपत्ति वैशाली की सांसद वीणा देवी के पास है जबकि हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सबसे गरीब सांसद हैं।
दरअसल, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट पर जीतकर संसद पहुंचे सांसदों में घोषित संपत्ति के लिहाज से सबसे अमीर वीणा देवी हैं जबकि सबसे गरीब सांसद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हैं। वहीं, कमाई के मामले में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद सबसे आगे हैं।
चुनाव में राजनीतिक दल और उम्मीदवारों की संपत्ति, क्राइम पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने नामांकन के शपथ पत्रों से रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैशाली सांसद वीणा सबसे बड़ी कर्जदार भी हैं। इसके अलावा 40 में 1 सांसद साक्षर, 1 आठवीं और 3-3 दसवीं और 12वीं पास हैं। 50 साल से कम उम्र के 9 और 50 साल से ऊपर के 31 सांसद हैं।
सबसे ज्यादा संपत्ति वाले सांसदों में 46 करोड़ के साथ वीणा देवी पहले, 40 करोड़ के साथ रविशंकर प्रसाद दूसरे और 29 करोड़ के साथ संजय जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं। सबसे कम संपत्ति वाले एमपी में 30 लाख के साथ जीतनराम मांझी पहले, 90 लाख के साथ सुदामा प्रसाद दूसरे और 1.22 करोड़ के साथ अजय मंडल तीसरे नंबर पर हैं। कर्जदारों में 16.47 करोड़ की देनदारी के साथ वीणा देवी पहले, 5.73 करोड़ के साथ सुधाकर सिंह दूसरे और 5.46 करोड़ के साथ राजभूषण चौधरी तीसरे पायदान पर हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की कमाई के हिसाब से रविशंकर प्रसाद 3.81 करोड़ की आय के साथ सबसे आगे हैं।
उधर, सांसदों की पार्टी के हिसाब से औसत संपत्ति देखें तो चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास के पांच एमपी के पास औसत 13.16 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 12.94 करोड़ के साथ कांग्रेस दूसरे, 12.77 करोड़ के साथ भाजपा तीसरे नंबर पर है। आरजेडी के 4 सांसदों की औसत संपत्ति 10.42 करोड़ है। जेडीयू के भी बीजेपी की तरह 12 सांसद हैं लेकिन उनकी औसत संपत्ति 5.71 करोड़ ही है।
सीपीआई-माले के दो सांसदों की औसत संपत्ति 1.75 करोड़ है। हम के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी के पास 30 लाख जबकि निर्दलीय पप्पू यादव के पास 12 करोड़ की संपत्ति है। 40 में 19 सांसदों पर कोई केस नहीं है। पप्पू यादव 39 केस के साथ एक नंबर पर हैं जबकि गोपालजी ठाकुर एक केस के साथ 21 वें नंबर पर है।