मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Apr-2021 09:22 PM
DESK : देश में कोरोना महामारी की तेज रफ्तार का अंदाजा अब भारत निर्वाचन आयोग को भी हो चुका है. शायद यही वजह है कि आयोग में बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच सर्वदलीय बैठक बुलाई है. आयोग की तरफ से 16 अप्रैल को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना के खतरे के बीच विधानसभा चुनाव प्रचार को वर्चुअल मोड में ले जाने पर आयोग चर्चा कर सकता है.
पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच चुनाव प्रचार को लेकर यह सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में चुनाव प्रचार को वर्चुअल मोड में ले जाने पर चर्चा होगी. पश्चिम बंगाल में फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार और मतदान का काम बाकी है. बाकी अन्य राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 4817 में के आने के बाद चुनाव आयोग भी हरकत में आ गया है.
पश्चिम बंगाल चुनाव 8 चरणों में पूरा होना है. अब तक के चार चरण की वोटिंग हो चुकी है. पांचवें चरण की वोटिंग 17 अप्रैल को होनी है. इसके बाद 22 अप्रैल को छठा, 26 अप्रैल को सातवां और आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है.