बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Feb-2020 06:54 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : भागलपुर में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी। दोनों युवक रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी। लात-जूते और घूसों से भीड़ उन्हें पीटती रही।
मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव के मवेशी हाट का है जहां इन दोनों युवकों पर आरोप लगा कि दोनों ने बकरी चुरायी है तो फिर भीड़ ने आव देखा ना ताव दोनों युवकों को पकड़ लिया और दनादन धुनाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने युवकों को रस्सी से बांध दिया और पूरे बाजार में घुमाते रहे।
लोगों की भीड़ जब युवकों को पीट रही थी तो पुलिस वहां से नदारद थी। अब सवाल यह उठता है कि भीड़ को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया है। और अगर भीड़ ने ये करतूत की भी तो कानून की रखवाली पुलिस कहा थी। फिलहाल पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और तो और युवकों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।