Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
05-Nov-2020 05:14 PM
PATNA : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह मौजूदा चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया, विपक्ष उसे इमोशनल कार्ड बता रहा है. विपक्ष के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. नीतीश के एलान पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी तंग कसा है. चिराग पासवान ने कहा है कि साहब ने पिछले 5 साल के काम का हिसाब नहीं दिया और अभी से बता दिया कि अगली बार हिसाब देने नहीं आएंगे.
चिराग पासवान ने कहा कि अपना अधिकार उनको ना दें, जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आने वाले. बिहार की जनता से अपील करते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि अगले चुनाव में ना तो साहब रहेंगे और ना फिर जेडीयू, फिर हिसाब कर लेंगे हम लोग.
चिराग पासवान ने कहा है कि जेडीयू उम्मीदवारों को दिया गया वोट, बिहार में पलायन जैसी समस्या को फिर बढ़ाएगा. बिहार को और बर्बाद होने से रोकना है तो नीतीश कुमार को ना कहना होगा. असंभव नीतीश का नारा देते हुए चिराग पासवान ने एक बार फिर से लोक जनशक्ति पार्टी और बीजेपी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील बिहार की जनता तक की है.
गुरूवार को लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान धमदाहा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने धमदाहा की जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को असंभव बताया. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.