BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
07-Jun-2020 10:32 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में चुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. अमित शाह ने रविवार को ऐतिहासिक वर्चुअल रैली कर चुनाव का शंखनाद किया. वहीं, दूसरी ओर उनकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने भी अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की. आगामी चुनाव को लेकर संगठन को एक्टिव करने में जुटे सांसद चिराग पासवान ने अपने नेताओं को चुनावी टिप्स दिए.
बिहार में एनडीए के नेतृत्व के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का पहले ही एलान करने वाले अमित शाह ने एक बार फिर से उस पर मुहर लगा दी है. बिहार में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं. इस बात को समझते हुए चिराग अब पुरे जोर शोर के साथ चुनाव की रणभूमि में उतरने को तैयार हैं. हाल के दिनों में लगातार नीतीश सरकार को निशाने पर लेने वाले लोजपा नेता चिराग पासवान अब अपना पूरा फोकस पार्टी नेतृत्व और चुनाव पर कर रहे हैं.
बिहार राज्य लोक जनशक्ति पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बातचीत में एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि इसबार के चुनाव में उनकी पार्टी काफी मजबूत है. चिराग ने कहा कि बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया जा रहा है. एनडीए में रहकर चुनाव लड़ना है, ऐसे में राजग के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसबार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस वीडियो कांफ्रेसिंग में चिराग पासवान के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी मजूद थे. उन्होंने ने भी सभी जिलाध्यक्षों को संबोधित किया और इसबार इ चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा किया.