बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
19-Dec-2021 08:37 AM
HAJIPUR : चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. हाजीपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि 16 साल के बाद किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने ही समाज के सुधार के लिए निकालना पड़े इससे शर्मनाक और निंदनीय कुछ नहीं हो सकता है.
चिराग ने कहा कि ताज्जुब की बात है कि जिस प्रदेश के आप 16 साल से मुख्यमंत्री हैं उसी प्रदेश के समाज को सुधारने में 16 साल के बाद आपको यात्रा पर निकलने की जरूरत पड़ी है, जो अपने आप में दर्शाता है कि 16 साल में आपने समाज को कितना खंडित और बर्बाद किया है.
वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में इतनी ज्यादा असमानता है. कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जो अमीर होते जा रहे हैं. अधिकारी इन में ज्यादा है. अमीरी गरीबी की खाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है जिसका जिम्मेदार सात निश्चय जैसी योजनाएं हैं. जो भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान हाजीपुर के लगभग सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर अपने पिता के जनाधार को वापस पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. हालांकि चिराग के कार्यक्रम में भीड़ उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से कहीं ना कहीं चिराग को भी ऐसा लग रहा होगा कि यहां उन्हें ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ेगी.