Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
26-Oct-2020 06:06 PM
PATNA :लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला बोला है. चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार शराब माफियाओं के साथ मिलकर पैसा बटोर रहे हैं. चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं.
चिराग ने किया ट्वीट
चिराग पासवान ने आज ट्वीटर पर लिखा है “बिहार में शराबबंदी का खेल कर नादान लोगों को साजिशन फँसाया जाता है ताकि सत्ता के खिलाफ कोई बोले तो शराब तस्कर बना कर जेल में डाल दिया जाए. पूरे बिहार में शराब माफिया के साथ काम कर अपने राजनैतिक महत्वकांशा के लिए पैसा बटोर रहे हैं. नीतीश कुमार जी, पी॰एम बनने का सपना देख रहे है साहब.”
तल्ख हुए चिराग के तेवर
बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं. कल चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी सरकार बनी तो वे नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की जांच करा कर जेल में डालेंगे. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के सात निश्चय में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है. वे सारे भ्रष्टाचार की जांच करायेंगे.
अब चिराग पासवान ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. चिराग बोल रहे हैं कि नीतीश कुमार विरोधियों को फंसाने के लिए शराबबंदी कानून का इस्तेमाल कर रहे हैं.
वैसे भी इस चुनाव में कई पार्टियों ने शराबबंदी कानून को मुद्दा बनाया है. नीतीश कुमार के साथ चुनाव लड़ रहे जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे शराबबंदी कानून की समीक्षा करायेंगे. जीतन राम मांझी लगातार कह रहे हैं कि इस कानून के जरिये गरीब-कमजोर लोगों को फंसाया जा रहा है. उधर कांग्रेस ने भी सरकार बनने पर शराबबंदी कानून की समीक्षा करने का एलान किया है.
बिहार में शराबबंदी का खेल कर नादान लोगों को साजिशन फँसाया जाता है ताकि सात्ता के खिलाफ कोई बोले तो शराब तस्कर बना कर जेल में डाल दिया जाए।पुरे बिहार में शराब माफिया के साथ काम कर अपने राजनैतिक महत्वकांशा के लिए पैसा बटोर रहे हैं @NitishKumar जी, पी॰एम बनने का सपना देख रहे है साहब
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 26, 2020