जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
29-Mar-2020 05:45 PM
DESK : कोरोना ने दुनियां में त्राहिमाम मचा रखा है. कोरोना के इस संकट ने अब तक विश्व में 31 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. दुनियां भर में 6 लाख 79 हजार लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. इस जानलेवा वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी. जहां वुहान में जब कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा था तो चीन ने कई बदनाम मार्केट को बंद करने का आदेश दिया था. ऐसा समझा जाता है कि वुहान में मौजूद सी फुड मार्केट से ही कोरोना वायरस इंसानों में आया.

भारत में भी कोरोना के दर से लोगों नॉन वेज खाना छोड़ दिया है. बिहार में मीट, मुर्गा और अंडे के दुकान इस डर से बंद हो गए. एक तरफ दुनिया का बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है, दूसरी ओर चीन में एक बार फिर उसी तरह मीट मार्केट में जंगली जानवरों की बिक्री शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो कोरोना पर जंग 'जीत' लेने के चीन के दावे के बीच फिर से चमगादड़ सहित अन्य जीवों की बिक्री कई मार्केट में शुरू कर दी गई है. चीन में जंगली जीवों को फूड और पारंपरिक दवा के तौर पर इस्तेमाल करने का रिवाज रहा है. चमगादड़ को यहां के लोग पारंपरिक दवा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कोरोना वायरस सामने आने के बाद चीन सरकार ने इनकी बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी.

चीन में एक बार फिर से कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ सहित अन्य जंगली जानवर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. डेली मेल को एक सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने से पहले जैसे जीवों की बिक्री हो रही थी, उसी तरह फिर से बिक्री होने लगी है. दक्षिण पश्चिम चीन के गुइलिन और डोनगुआन में ऐसे मार्केट खुले पाए गएं. डोनगुआन के मार्केट में चमगादड़ की बिक्री के भी विज्ञापन दिखाई दिए.

ऐसा समझा जाता है कि वुहान में मौजूद सी फुड मार्केट से ही कोरोना वायरस इंसानों में आया. कोरोना वायरस को चमगादड़ से भी जोड़ा गया है. इसकी वजह से जंगली जीवों की बिक्री कुछ महीने पहले बंद कर दी गई थी. इतना ही नहीं, चीन के मीट मार्केट में एक बार फिर से अनहाइजेनिक तरीके से मीट बेचने की बात सामने आ रही है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने मीट मार्केट फिर से खोलकर कोरोना वायरस पर अपनी 'जीत' का प्रदर्शन किया है.
