Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
22-Oct-2021 02:42 PM
DESK : विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना एक बार फिर से अपना पांव पसारने लगा है. जी हां, हम बात चीन की कर रहे हैं, जिसे कोरोना वायरस की उत्पति वाला देश माना जाता है. चाइना में एक बार फिर से कोरोना रिटर्न आ गया है. चीन की सरकार ने आनन-फानन में कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है. साथ ही कई स्कूलों में भी ताला जड़ दिया गया है.
कोरोना रिटर्न्स के बाद चीन ने भारत के लिए भी चिंता बढ़ा दी है. चीन में यह वायरस तेजी से फ़ैल रहा है. चाइना की सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. लेकिन एक बार फिर से कोरोना की वापसी होने के बाद सबके होश उड़ गए हैं. सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए देश के कई इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है, ताकि कोरोना के संक्रमण को अन्य इलाकों में फैलने से रोका जा सके.

कहा ये भी जा रहा है कि मंगोलिया वाले क्षेत्र में बढ़ते मामलों की वजह से कोयले के आयात पर भी असर पड़ सकता है. वैसे अभी के लिए चीन में 24 घंटे में सिर्फ 13 मामले सामने आए हैं. चीन ने फ़िलहाल इसे कोविड की तीसरी लहर नहीं माना है लेकिन वो ऐहतियात बरतने में दुनिया के तमाम मुल्कों से बहुत आगे है. जानकारी मिली है कि चीन के उत्तर और उत्तर पश्चिमी शहरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कुछ बाहर से आए यात्रियों को इस आउटब्रेक के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. अभी के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. मास टेस्टिंग तो की ही जा रही है, इसके अलावा टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दि गए हैं.

आपको बता दें कि दुनियां मानती है कि कोरोना महामारी का जन्मदाता चीन ही है. चीन के वुहान प्रांत से ही 2019 के दिसंबर महीने में कोरोना जैसी जानलेवा महामारी फैली. जिससे दुनिया तबाह हो गया है. पहली, दूसरी, तीसरी और विश्व के कई हिस्सों में चौथी लहर भी शुरू हो गई है. कहीं लॉकडाउन हट रहा है तो कहीं लॉकडाउन लगाया जा रहा है. कोरोना की वैक्सीन जरूर आई है लेकिन कोरोना से लड़ने का कोई भी ठोस तरिका अब तक नहीं मिल पाया है. हालांकि चाइना कई बार यह दावा कर चुका है कि उसके पास कोरोना को काबू करने का उपाय है.
