खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Dec-2022 03:28 PM
DELHI: चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के अलावा नीति आयोग के सदस्य समेत अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी शामिल हुए। कोरोना को लेकर अब हर सप्ताह मीटिंग की जाएगी और स्थिति की समीक्षा कर सरकार एडवाइजरी जारी करेगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करें और जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वे बूस्टर डोज जरूर लें।
बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग और टीकाकरण को बढ़ाने पर चर्चा हुई। सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब राज्यों को मास्क लाने के निर्देश लाकर अनुपालन कराना होगा। सरकार ने कहा है कि अब कोरोना को लेकर निगरानी बढ़ाई जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने को कहा है। इसके साथ ही जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, उनसे जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाने की अपील की गई है।
कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद नीति आय़ोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या ज्यादा उम्र के लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है। डॉ वीके पॉल ने कहा कि केवल 27 से 28 फीसदी लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वह यह डोज लगाएं। बूस्टर डोज अनिवार्य है और सभी के लिए निर्देशित है।
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर हाई लेवल बैठक का जिक्र करते हुए लिखा, "दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के साथ एक रिव्यू मीटिंग हुई. कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी को निर्देश दिए हैं कि अलर्ट पर रहें और सर्विलांस को लगातार बढ़ाने का काम करें. हम किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...