बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Apr-2023 12:20 PM
By First Bihar
DESK: भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पछाड़ दिया है। अब भारत की आबादी चीन से अधिक हो गई है। अब चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश नहीं रहा बल्कि भारत आबादी के मामले में दुनिया में पहले पायदान पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नए आंकड़ों ने इसपर मुहर लगा दी है।
UNFPA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बम गया है। चीन की तुलना में अब भारत में उससे 20 लाख से अधिक लोग हैं। चीन में बच्चे पैदा करने की दर पहले के मुकाबले कम हुई है और वह इस साल माइनस में चला गया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 17 अप्रैल 2023 तक भारत की जनसंख्या 1,417,755,616 हो गई।
यह पहला मौका है जब संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा रिकॉर्ड में भारत की जनसंख्या 1950 के बाद चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में खत्म हुए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी और साल 1950 से संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या का डेटा एकत्र और उसे जारी करना शुरू किया था।
UNFPA की 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023', में कहा गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। यानी दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है। ताजा आंकड़े 'डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स' की कैटेगरी में दिए गए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...