ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

चिकन-पुलाव की पार्टी की सूचना पर डीएम-एसपी ने की छापेमारी, मुखिया प्रत्याशी का प्रतिनिधि हुआ गिरफ्तार

चिकन-पुलाव की पार्टी की सूचना पर डीएम-एसपी ने की छापेमारी, मुखिया प्रत्याशी का प्रतिनिधि हुआ गिरफ्तार

24-Nov-2021 09:58 PM

GOPALGANJ: चिकन-पुलाव का पार्टी देना एक मुखिया प्रत्याशी को भारी पड़ा। डीएम और एसपी को जब इस बात की जानकारी हुई तो छापेमारी की गयी। इस दौरान पार्टी में शामिल लोगों की नजर जब पुलिस पर पड़ी तो प्लेट छोड़कर वे भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे मुखिया प्रत्याशी के एक प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि पार्टी में शामिल लोगों को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया। वही डीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 


 बता दें कि 29 नवंबर को पंचायत चुनाव के नौवें चरण का मतदान होने हैं लेकिन चुनाव से पहले एक मुखिया प्रत्याशी दावत देकर बुरी तरह फंस गया। चिकन पुलाव की दावत की जानकारी जैसे ही डीएम डॉ.नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार को मिली उन्होंने छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। वही भोज में पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर छोड़ा गया। इस दौरान करीब तीन क्विंटल चिकन भी जब्त किया गया। मामला सदर प्रखंड के जादोपुर दु:खहरण पंचायत का है। जहां मुखिया प्रत्याशी की ओर से पार्टी दी गयी थी। इसके लिए टेंट भी लगाए गये थे। 


डीएम डॉ.नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी राजकुमारी राय के पति राजेंद्र सिंह की ओर से मशानथाना गांव में अपने चुनाव प्रतिनिधि प्रदीप सिंह के घर के पास भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे। 


इस तरह का आयोजन करना आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है। इस बात की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम को देख लोग भागने लगे। भोज वाले स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस ने इस दौरान मुखिया प्रत्याशी के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


जादोपुर थाना पुलिस को इस आयोजन की जानकारी कैसे नहीं हुई यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल डीएम ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।