PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान
25-Nov-2020 08:27 AM
PATNA : राजधानी पटना में पुलिस के दावे को ठेंगा दिखाते हुए चोर हर दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कदमकुआं थाना इलाके के जनक किशोर रोड़ की है, जहां चोरों ने मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सत्येंद्र शाह के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चीफ इंजीनियर के घर रानी कुंज में उनरा पूरा परिवार रहता है.
सोमवार की शाम साढ़े छह बजे परिवार के लोग घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर गए थे. मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सत्येंद्र शाह अभी कुछ दिन पहले ही पटना से सिंगापुर के लिए निकले हैं. मंगलवार की सुबह 7 बजे जब सत्येंद्र शाह का बेटा घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली. परिवार के मुताबिक चोर चार लाख नगद, 56 लाख के जेवरात, जूते-चप्पल, पर्दे, बर्तन सेट, कीमती कपड़े, टीवी व सजावट के लिए विदेशों से लाए सामान भी ले गए.
रेकी कर दिया घटना को अंजाम
चोरी करने के तरिके देखकर यह लग रहा है कि प्रोफेशनल गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है. आराम से रेकी करने के बाद घर खाली देखकर चोर घुस गए और हर एक चीज को खंगाल लिया. चोरों ने ताल तोड़ा पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.
बाहर गेट में चोरों ने लगाया अपना ताला
चोर पूरी तैयारी कै साथ आए थे ताकि किसी को इसकी भनक न लगे. मंगलवार को जब सत्येंद्र का बेटा आयुष घर पहुंचा को मेन गेट का ताला खोलने पर ताला नहीं खुला. आयुष को लगा कि शायद उसकी मां ने गलत चाभी दे दी है. दूसरे गेट से वह अंदर गया तो देखा कि किसी दरवाजे में ताला नहीं है और घर का पूरा सामान फैला हुआ है. अलमारियां टूटी हुईं थीं. कमरे में सामने रखा टीवी गायब था. जिसके बाद आयुष ने परिवार और पुलिस को सूचना दी.
बेटी की शादी के लिए रखे थे जेवर
चीफ इंजीनियर की पत्नी रागिनी चोरी की वारदात के बाद से सदमे में है. रागिनी ने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवर रखे थे, चोर उन्हें भी ले गए. घर का हर एक कीमती सामान चोर अपने साथ ले गए हैं. फ्रिस में चॉकलेट रखा था चोरों ने उसे भी खाया और रैपर को वापस उसी में रख दिया. फ्रिज ले जाने की कोशिश की पर नहीं ले जा सके, जिसके बाद उसे दूसरी जगह रखकर भाग गए.
मामले पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन में जुटी हुई है. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि चोर इतना सामान ले जाने के लिए किसी गाड़ी से आए होंगे. अगर गाड़ी का नंबर भी हाथ लगता है तो पुलिस को चोरों तक पहुंचने में आसानी होगी.