‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा बिहार में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, साइबर अपराधियों का नया कारनामा Bihar News: हड़ताल के बीच 3 महिला समेत पांच CO का त्यागपत्र, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया स्वीकार ‘May I Help You’ कहकर मदद करेगा रोबोट: रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगे ह्यूमनॉइड, यात्रियों की सहायता के साथ चोरों पर भी नजर मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर
26-Dec-2024 01:23 PM
By First Bihar
SEOHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) ने अपनी पहले चरण की प्रगति यात्रा(Pragati Yatra) के तहत गुरुवार को शिवहर पहुंचे है, जहां उन्होंने 187 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी है। यात्रा की शुरुआत पिपराही प्रखंड के मेसौढा पंचायत से हुई है, जहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
मुख्यमंत्री ने शिवहर के बागमती प्रमंडल पहुंचने के बाद पिपराही प्रखंड के मेसौढा पंचायत में 10 कट्टा जमीन में एक करोड़ 30,33,300 रूपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अमृत सरोवर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका स्वच्छता मिशन, ग्रामीण सड़क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की।
वहीं उन्होंने कुशहर में पैरामेडिकल कॉलेज, जीएनएम कॉलेज, मीनापुर से शिवहर राजस्थान चौक तक 98 करोड़ की लागत से पथ चौड़ीकरण, देकुली धाम से कुशहर चौक तक दो लेन में पथ का निर्माण सहित 230 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वही विभिन्न विभागों के कुल 23 स्टाल लगाए गए जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसमें समेकित मुर्गी विकास योजना, पशु चिकित्सा, बस डायल नंबर 1962, शिक्षा विभाग द्वारा आधारभूत संरचना के कार्य, जल जीवन हरियाली, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शिवहर कल्याण विभाग समेत 23 स्टॉल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा में शिवहर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 187 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 230 विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, शिवहर विधायक चेतन आंनद, पूर्व विधायक मो सरफुदीन, नगर सभापति राजन नंदन सिंह, जदयू तिरहुत प्रमंडल प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा