बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Oct-2021 05:45 PM
RAIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. गांजा लोडेड कार ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं. इस घटना का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जायेंगे.
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में लगभग 100-150 लोग श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे. इस दौरान पीछे से लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकल गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी ज्यादा गुस्से में हैं. गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया है. लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

ऐसी जानकारी मिल रही है कि गाड़ी में काफी गांजा था. गाड़ी पर मध्यप्रदेश का नंबर प्लेट लगा हुआ है. पुलिस के मुताबिक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्य के गृहमंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही मारे गए लोगों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए.
जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल ने घटना में एक की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जेम्स मिंज ने बताया कि अस्पताल में एक शव को लाया गया था, जबकि अन्य घायल थे. घायलों में से दो को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है.
जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल के मुताबिक दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. गिरफ्तार लोगों की पहचान राधेश्याम विश्वकर्मा के बेटे बबलू विश्वकर्मा (21) और रामजन्म साहू के बेटे शिशुपाल साहू (26) के रूप में की गई है. आरोपी बबलू विश्वकर्मा सिंगरौली, बैढ़न और शिशुपाल साहू सिंगरौली जिले के बरगवां थाना अंतगर्त बरगवान गांव का रहने वाला है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...